फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM expressed displeasure over the poor progress of vaccination

Hathras News: टीकाकरण की खराब प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sat, 19 Aug 2023 11:40 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 19 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the poor progress of vaccination
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : samvad
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने मिशन इंद्रधनुष 5.0 के प्रथम चरण के तहत किए गए टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक न होने पर 11 सितंबर से शुरू हो रहे दूसरे सत्र में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



उन्होंने ऐसे स्थलों पर सत्र का आयोजन करने के निर्देश दिए, जहां टीकाकरण से अधिक बच्चे छूटे हुए हैं। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि का भुगतान शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




उन्होंने आरबीएसके टीम को भ्रमण के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को दिए जाने वाले टीके की उपयोगिता के संबंध में जागरूक करने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।डीएम ने ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी, जननी सुरक्षा योजना/भुगतान, एफआरयू, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की समीक्षा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed