फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM expressed displeasure over repetition of complaints on the portal

पोर्टल पर शिकायतों की पुनरावृत्ति होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Mon, 26 Sep 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:57 PM IST
सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर पुनरावृत्ति शिकायतों का निस्तारण करने को लेकर डीएम रमेश रंजन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।प्राप्त संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में नही आना चाहिए।

विज्ञापन
DM expressed displeasure over repetition of complaints on the portal

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर पुनरावृत्ति शिकायतों का निस्तारण करने को लेकर डीएम रमेश रंजन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शिकायतों की पुनरावृत्ति अधिक होने पर नाराजगी जताई और कहा कि शिकायतों का निस्तारण इस प्रकार करें कि लोगों को दोबारा शिकायत करने की आवश्यकता न पड़े।
डीएम ने कहा कि मौका मुआयने के दौरान शिकायतकर्ता तथा उपस्थित लोगों के हस्ताक्षर कराने के साथ साथ उनका मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें। अनावश्यक शिकायतों की संख्या किसी भी दशा में नहीं बढ़नी चाहिए। प्राप्त संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में नही आना चाहिए।
विज्ञापन

सभी अधिकारी समय-समय पर पोर्टल पर संदर्भों को चेक करते रहें। ईडीएम मनोज उपाध्याय ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर कृषि विभाग, पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण विभाग, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, विकास विभाग व तहसील हाथरस, सिकंदराराऊ में शिकायतों की पुनरावृत्ति अधिक संख्या में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed