फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM and SP visited on agra boarder

डीएम और एसपी ने किया आगरा सीमा का निरीक्षण

Tue, 28 Apr 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM and SP visited on agra boarder
आगरा सीमा का निरीक्षण करते डीएम और एसपी। - फोटो : SADABAD
सादाबाद। आगरा में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या और कोरोना वायरस महामारी को दृष्टिगत रखते हुए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी गौरव बंसवाल ने सोमवार को नेशनल हाइवे पर गांव गोंविंदपुर के निकट सील की गई आगरा सीमा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सील सीमा पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त मिलीं।
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि कोरोना के दृष्टिगत सीमाएं सील की गई हैं। सील सीमाओं से केवल उन्हीं वाहनों को निकलने दिया जा रहा है, जो कि इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े हुए हैं। उन्होने बताया कि संज्ञान में आया है कि कुछ लोग गांव के कच्चे रास्तों से होकर हाथरस जिले की सीमा में घुस रहे हैं, इन्हें रोकने के लिए भी पूूरी प्लानिंग कर ली गई है, जल्द ही एक्शन लिया जाएगा। किसी भी बाहरी जनपद के व्यक्ति को जिले की सीमा में नहीं आने दिया जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरह से रोकने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, सीओ योगेश कुमार, कोतवाल जगदीशचंद्र, एसआई अरूण दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed