{"_id":"5757148e4f1c1b761f9c60a2","slug":"dm-342-complaints-were-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के दरबार में आईं 342 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के दरबार में आईं 342 शिकायतें
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में भी फरियादियों का तांता लगा रहा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। तहसील सदर में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शिकायतें सुनीं। राजस्व, बिजली एवं राशन की शिकायतें छाई रहीं। डीएम ने पिछले तहसील दिवस में मिली शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की। दिन भर में कुल 342 शिकायतें मिलीं। 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
प्राप्त शिकायतों में 100 राजस्व, 36 विकास, 25 पुलिस, 35 सप्लाई, 28 विद्युत, 18 पंचायतराज, पांच स्वास्थ्य, पांच शिक्षा, 15 जल निगम, 12 सिंचाई और 11 समाज कल्याण की शिकायतें शामिल हैं। सुबह से ही फरियादी तहसील परिसर में एकत्रित होते रहे। भीषण गर्मी में भी फरियादियों का तांता लगा रहा। ग्राम लढ़ौता के भूपेंद्र प्रताप ने गाटा संख्या-759, 760, 762 जो पोखर है, पर मकान बनाकर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। ग्राम प्रधान दरकौली मदन शर्मा ने शिकायत की कि गांव के दाऊदयाल शर्मा, चंद्रप्रकाश रावत के शौचालय पंचायत द्वारा बनवाए गए थे। अज्ञात लोगों ने चोरी-छिपे इनको ध्वस्त कर सरकार को क्षति पहुंचाई है। मोहरिया के भारत पाठक ने शिकायत की है कि उसकी पुत्री प्रीति पाठक ने 2011 में एसएलडी इंटर कॉलेज से इंटर पास की थी, लेकिन प्रधानाचार्य ने आज तक अंकतालिका नहीं दी है। ग्राम तिलौठी के ओमप्रकाश शर्मा ने शिकायत की कि उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 15 दिन में निष्पक्ष न्याय नहीं मिला तो वह अनशन पर बैठने को मजबूर होगा। तहसील दिवस समाप्त होने तक शिकायत काउंटर पर फरियादियों का तांता लगा रहा। एएसपी राममूर्ति यादव, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम वैभव मिश्रा, तहसीलदार अवधेश शर्मा, सीओ सुधीर कुमार त्यागी, एसडीओ कुलदीप श्रीवास्तव, बीएसए रेखा सुमन, बीडीओ आरके राठौर, एबीएसए अखिलेश यादव, थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह आदि थे।