फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Divisional Surveillance Officer knows the condition of communicable diseases

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी ने जाना संचारी रोगों का हाल

Wed, 31 Aug 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Divisional Surveillance Officer knows the condition of communicable diseases
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी ने बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) दफ्तर परिसर में जिलेभर के सीएचसी प्रभारियों के साथ बैठक की। यहां मौजूद अधिकारियों को संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
बुधवार को मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ सीएमओ कार्यालय के सभागार में बैठक की। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर मलेरिया और डेंगू रोग के बचाव के कार्यों की समीक्षा करें।
विज्ञापन

जलभराव वाले क्षेत्रों में ग्राम प्रधान से मिलकर एंटी लार्वल दवा का छिड़काव कराएं। क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित करेें कि वह घर-घर भ्रमण के दौरान कूलर फ्रिज और अन्य जलभराव वाले बर्तनों को खाली कराएं। यदि किसी आशा के क्षेत्र में कोई मृत्यु होती है तो यह पता लगाएं कि मृत्यु बुखार के कारण तो नहीं हुई है। यदि मृत्यु बुखार के कारण हुई है तो तत्काल वह अपने एमओआईसी को सूचित करेेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक कार्यवाही के लिए आरआर टीम भेजेंगे। प्रत्येक ब्लॉक से प्रतिदिन पांच नमूने बुखार के मरीजों के लिए जाने हैं। यह नमूने डेंगू मैक इलाइजा जांच के लिए जिला अस्पताल भेजने हैं, जिससे समय से पता लग जाय कि किसी क्षेत्र में डेंगू तो नहीं है।

प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग, लार्वीसाइडल छिड़काव, सोर्स रिडक्शन का कार्य अवश्य करा दें। सभी बुखार के रोगियों की लाइन लिस्ट पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड की जानी है। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. आरएन सिंह, जिला एपी डॉ. पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed