फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District Women Hospital running on interns no doctors in OPD-emergency

Hathras News: इंटर्न के भरोसे चल रहा जिला महिला अस्पताल, ओपीडी-इमरजेंसी में नहीं दिखाई देते डॉक्टर

Tue, 17 Jan 2023 07:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 07:32 PM IST
सार

हाथरस जिला महिला अस्पताल प्रशिक्षुओं के भरोसे चल रहा है। यहां की ओपीडी व इमरजेंसी में भी चिकित्सक नहीं दिखाई देते। कहने को तो यह जिला महिला अस्पताल है, लेकिन यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी बुरा हाल है। 

विज्ञापन
District Women Hospital running on interns no doctors in OPD-emergency
महिला अस्पताल में लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिला महिला अस्पताल में कहने को तो करीब आधा दर्जन चिकित्सकों की तैनाती है, लेकिन देखा जाए, तो यह अस्पताल प्रशिक्षुओं के भरोसे चल रहा है। यहां की ओपीडी व इमरजेंसी में भी चिकित्सक नहीं दिखाई देते। कहने को तो यह जिला महिला अस्पताल है, लेकिन यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी बुरा हाल है। 

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से देखा जा रहा है कि यहां की इमरजेंसी तक में डॉक्टर नहीं रहती हैं। ऐसे में उपचार के लिए आने वाली महिला मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ चिकित्सक तो लंबे समय से यहां नहीं आ रहे हैं। इस कारण गिने-चुने चिकित्सकों को भी लगातार ड्यूटी करने में दिक्कत हो रही है। केवल सीएमएस डॉ. शैली सिंह ही रह गई हैं, जो प्रशासनिक कार्य, इमरजेंसी और फिर ओपीडी को देख रही हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी है। इसे लेकर कई बार पत्र भी लिख चुके हैं, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जो डॉक्टर छुट्टी गईं थीं, वह शायद कल आ जाएं, तो कुछ राहत मिल जाएगी। -डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी पुत्रवधू गर्भवती है, उसी को दवा दिलवाने के लिए अस्पताल लाई हूं। यहां पर डॉक्टर तो हैं ही नहीं, एक नई सी मैडम हैं, वही देख रही हैं। -पिंकी, तीमारदार
अल्ट्रासाउंड कराना था, लेकिन यहां डॉक्टर ही नहीं आए हैं, दवा लेकर ही जाना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड के लिए फिर आना पड़ेगा। -रानी, मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed