फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District Panchayat Chairman summoned in court

जिला पंचायत अध्यक्ष न्यायालय में तलब

Sat, 08 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Sat, 08 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat Chairman summoned in court
कोर्ट - फोटो : Pintrest
चुनावी हिंसा के दौरान हुई बसपा समर्थक पुष्पेंद्र की हत्या के आरोपी रिंकू के पिता जितेंद्र कुमार निवासी विसाना ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। इस मामले में अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय एसएन त्रिपाठी ने जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय समेत 11 आरोपियों और थाने के एसएचओ को तलब      किया है।
विज्ञापन

रिंकू के पिता का आरोप है कि हिंसा के दौरान बेटे रिंकू को भी चोट आई थी। पुलिस ने मजरूम चिठ्ठी देकर उसका उपचार कराया था। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वादी ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व मंत्री के बेटे चिरागवीर उपाध्याय, चिंटू गौतम, शशिकांत शर्मा को मारपीट का आरोपी बताया है। साथ ही एफआईआर दर्ज न होने देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में इस मामले का परिवाद दर्ज कर लिया गया था। इसका रिवीजन वादी ने जिला न्यायालय में किया। जिला न्यायालय ने इसकी सुनवाई के लिए मामला अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय एसएन त्रिपाठी के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया। यहां शनिवार को सुनवाई हुई। न्यायालय ने उक्त मामले में तत्कालीन एसएचओ सहपऊ को तलब किया है। जबकि मामले में आरोपी बनाए गए सभी लोगों को 11 अप्रैल को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed