{"_id":"6895f6a7c12a2682c4066936","slug":"district-mining-officer-and-his-team-assaulted-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिला खनन अधिकारी एवं उनकी टीम से मारपीट, दो युवक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिला खनन अधिकारी एवं उनकी टीम से मारपीट, दो युवक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
Fri, 08 Aug 2025 06:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 08 Aug 2025 06:38 PM IST
सार
जिला खनन अधिकारी एवं उनकी टीम ने एक डंपर रोकने की कोशिश की तो चालक डंपर लेकर भाग निकला। टीम ने उसका पीछा किया और गांव करैया में उसे रोक लिया। उसी दौरान टीम की गाड़ी के पीछे एक काली स्कॉर्पियो आकर रुकी। इससे उतरे पांच-छह युवकों ने खनन टीम से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस की कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव करैया में 7 अग की सुबह तीन बजे जिला खनन अधिकारी एवं उनकी टीम के साथ खनन माफिया ने मारपीट कर दी थी, पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जिला खनन अधिकारी सौरभ कुमार एवं उनकी टीम क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर सादाबाद-आगरा मार्ग पर मिट्टी से भरे डंपरों की जांच कर रहे थे। उसी वक्त उनको एक डंपर संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। टीम ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो चालक डंपर लेकर भाग निकला। टीम ने उसका पीछा किया और सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव करैया में उसे रोक लिया। उसी दौरान टीम की गाड़ी के पीछे एक काली स्कॉर्पियो आकर रुकी। इससे उतरे पांच-छह युवकों ने खनन टीम से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
टीम के दो होमगार्ड धर्मवीर एवं चंद्रपाल इससे घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट करने वाले युवक भाग गए। खनन अधिकारी सौरभ कुमार ने पांच-छह लोगों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि खनन टीम से हुई मारपीट में दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मारपीट करने वालों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन