{"_id":"65133763f60010698c03aaf4","slug":"district-judge-dm-and-sp-heard-the-problems-of-the-prisoners-hathras-news-c-56-1-sali1016-5305-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिला जज, डीएम व एसपी ने किया जेल निरीक्षण, सुनीं बंदियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिला जज, डीएम व एसपी ने किया जेल निरीक्षण, सुनीं बंदियों की समस्याएं
Wed, 27 Sep 2023 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:26 AM IST
सार
अधिकारियों ने कारागार के चिकित्सालय, पाठशाला, रसोईघर एवं बंदियों की बैरकों का निरीक्षण किया। रसोईघर में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन का चार्ट चस्पा कराने के निर्देश दिए। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान पाठशाला में अध्ययनरत महिला बंदियों के बच्चों को बिस्कुट, चिप्स व चॉकलेट वितरित किए।
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करतीं जिला जज, डीएम ,एसपी
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार, जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार अलीगढ़ का भ्रमण। अधिकारियों ने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और विधिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने महिला और पुरुष बंदियों की हिस्ट्री टिकटों को देखा। उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए। कारागार में निरुद्ध बंदियों से उनकी तारीख पेशी एवं मिलने वाले भोजन के संबंध में जानकारी ली। बीमार निरुद्ध बंदियों से उनके स्वास्थ्य और उनको दी जाने वाली दवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन
अधिकारियों ने चिकित्सालय, पाठशाला, रसोईघर एवं बंदियों की बैरकों का निरीक्षण किया। रसोईघर में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन का चार्ट चस्पा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जनपद न्यायाधीश ने बंदियो से कहा कि यदि किसी बंदी के पास पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है तो वह जेल अधीक्षक के माध्यम से एक प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित कर निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान पाठशाला में अध्ययनरत महिला बंदियों के बच्चों को बिस्कुट, चिप्स व चॉकलेट वितरित किए। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बंदियों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेल परिसर में कार्यशाला बनाने के लिए बजट का आवंटन किया गया है। इसके माध्यम से कार्यशाला का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इंद्रेश, कारागार जेलर अलीगढ़, जिला प्रोबेशन अधिकारी, चिकित्सक आदि मौजूद थे।