{"_id":"65f20c65a167aaf08e054f84","slug":"district-divided-into-seven-zones-for-holi-hathras-news-c-56-1-sali1016-112318-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: होली के लिए जिले को सात जोन में बांटा, मजिस्ट्रेट नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: होली के लिए जिले को सात जोन में बांटा, मजिस्ट्रेट नामित
Thu, 14 Mar 2024 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
होली के त्योहार के लिए प्रशासन ने जिले को सात जोन में बांटते हुए मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने प्रत्येक जोन के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। साथ ही 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक पुलिस चौकी पर तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। इन हलकों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट 23 मार्च से 26 मार्च को आठ घंटे की तीन पालियों में ड्यूटी देंगे।
प्रशासन ने इसके अतिरिक्त 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट रिज़र्व में रखे हैं। नामित अधिकारियों को अपने क्षेत्र में होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करके उच्चाधिकारियों को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद