{"_id":"6856ebfe5e6d232ecf09df5e","slug":"distribution-of-up-board-mark-sheets-will-begin-soon-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: आए अंकपत्र, वितरण जल्द, प्रधानाचार्यों ने शुरू किया मार्कशीट लेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: आए अंकपत्र, वितरण जल्द, प्रधानाचार्यों ने शुरू किया मार्कशीट लेना
Sun, 22 Jun 2025 03:59 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Jun 2025 03:59 AM IST
सार
इस संबंध में डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि अंक पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। प्रधानाचार्य अंकपत्र लेने के लिए विद्यालय पहुंचने लगे हैं। जल्द ही विद्यालयों में अंकपत्रों का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक पत्रों का वितरण जल्द शुरू हो जाएगा। 21 जून को विद्यालयों के प्रधानाचार्य अंकपत्र लेने के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। डीआईओएस कार्यालय में शुक्रवार को अंकपत्र पहुंचे हैं। जल्द ही स्कूल कॉलेजों में इनका वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इस वर्ष यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 18,333 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 25 अप्रैल को इस परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। विद्यार्थियों को बेसब्री से अंक पत्रों का इंतजार था। शुक्रवार को अंकपत्र डीआईओएस कार्यालय में प्राप्त हो गए थे। शनिवार से कार्यालय में अंकपत्रों का वितरण शुरू हो गया। प्रधानाचार्य अंकपत्र लेने के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंचने लगे हैं। जल्द ही विद्यार्थी विद्यालयों से अंकपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि अंक पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। प्रधानाचार्य अंकपत्र लेने के लिए विद्यालय पहुंचने लगे हैं। जल्द ही विद्यालयों में अंकपत्रों का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन