{"_id":"5a5505624f1c1b0b788b7725","slug":"distribution-of-sweater-1-40-crore-rupees-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेटर वितरण के लिए मिले 1.40 करोड़ रुपयेे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वेटर वितरण के लिए मिले 1.40 करोड़ रुपयेे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
स्वेटर
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में स्वेटर वितरित कराने के लिए शासन की ओर से एक करोड़ 40 लाख 9067 रुपये बजट आवंटित किया गया है। विभाग ने इस पैसे को शीघ्र ही विद्यालय शिक्षा समितियों के खाते में भेजने का निर्णय लिया है, जिससे विद्यार्थियों को शासन की नीति के अनुसार स्वेटर वितरित किए जा सकें।
ज्ञात रहे कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के 1,14, 205 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनको सरकार ने 200 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से एक एक स्वेटर वितरित कराने का निर्णय लिया है। शासन के निर्देश के बाद इस संबंध में पूर्व में ही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विधिवत रूप से कार्यवाही कर तैयारी करने के निर्देश जारी कर दिए थे।
इन निर्देशों के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों ने इस संबंध में विद्यालय शिक्षा समितियों के प्रशिक्षण आदि के कार्य भी पूर्ण करा लिए हैं, जिससे विभाग की ओर से पैसा जारी होने के तत्काल बाद विद्यालयों में विद्यार्थियों को सर्दी से मुक्त कराने के लिए स्वेटर वितरित किए जा सकें।