फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Distribution equipment on the day of the meeting embattled

उपकरण वितरण के दिन बैठक बुलाने पर ठनी

Fri, 15 Jul 2016 11:19 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप (विशेष) योजना के तहत बागला कॉलेज के मैदान पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत इस कार्यक्रम में सभी भाजपाइयों को पहुंचना था, लेकिन भाजपा में चल रही फूट के कारण कुछ ही भाजपाई इस कार्यक्रम में शामिल हो सके।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर भी कार्यक्रम स्थल पर चर्चाएं रही। कार्यक्रम में यह चर्चा रही कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण का कार्यक्रम दो सप्ताह पहले ही तय हो गया था। उपकरण वितरण वाले दिन ही अचानक भाजपा कार्यालय पर बैठक क्यों बुलाई गई? यदि बैठक बुलाई भी गई तो इस कार्यक्रम के बाद भी हो सकती थी। इस बैठक का कोई औचित्य ही नहीं था। भाजपा जिलाध्यक्ष की प्रेस कान्फ्रेंस में एक भाजपा नेता यह भी कह उठे कि उपकरण वितरण में पुतला फूंकने वाले सभी लोग शामिल हुए हैं। यह कार्यक्रम सपा-बसपा के लोग कर रहे हैं। वह यह भूल गए कि यह कार्यक्रम उनकी ही केंद्र सरकार की योजना के तहत हो रहा है और इसमें सभी भाजपाइयों को एकजुटता के साथ शामिल होना था। फिलहाल भाजपाई स्वयं ही दो गुटों में बंटकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कोई किसी को भ्रष्टाचारी तो कोई किसी को सपा-बसपा का एजेंट बता रहा है। बीजेपी हाथरस के नाम से बने व्हाट्स ऐप ग्रुप पर भी कई दिनों से भाजपाइयों में तीखी नोक-झोंक चल रही है।
विज्ञापन


- बागला कॉलेज में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम पिछले आठ से दस दिन पूर्व ही तय हो गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष को भी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया, लेकिन वह नहीं आए। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम वाले दिन ही बैठक बुलाई, जिसका कोई औचित्य नहीं था। कार्यक्रम में अधिकांश भाजपाई शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश दिवाकर, सांसद 

- सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में जाने से ज्यादा जरूरी संगठन की बैठक थी। संगठन की बैठक के चलते ही कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका। 
- रामवीर सिंह परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष 

एक भी आरोप साबित हुआ पद छोड़ दूंगा

हाथरस। भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने मथुरा रोड स्थित जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को उन्हें भ्रष्टाचारी कहकर पुतला दहन करने वाले अन्य पार्टियों से मिलकर भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ लोग पार्टी में रहकर दलाली करना चाहते थे। उनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद अब उन्हें कोई मौका नहीं मिल रहा है। विरोध करने वाले चाहें कोई भी हों, सभी के खिलाफ पार्टी हाईकमान से कार्रवाई कराई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि पुतला दहन करने वालों में भाजपाइयों को चिन्हित किया जा रहा है। तीन लोग चिन्हित हो गए हैं। शेष को चिन्हित कर नोटिस जारी किए जाएंगे और स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इस संबंध में पार्टी हाईकमान को भी अवगत कराया गया है। 10-15 दिन के अंदर विरोध प्रदर्शन और पुतला करने वालों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कार को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह भी गलत हैं। कार उन्होंने लोन लेकर खरीदी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि एक भी आरोप उन पर सिद्ध होता है तो वह जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी, डॉ. चंद्रशेखर रावल, संजय सक्सेना, नंदिनी देवी, मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव सिंह सेंगर, सुनील गुप्ता, बंशी पंडित, प्रीति चौधरी आदि शामिल थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed