{"_id":"6a345d5886f1c29c390fbbe5","slug":"dispute-over-resort-room-rent-businessman-beaten-up-hathras-news-c-56-1-hts1004-150157-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रिसॉर्ट में कमरे के किराये पर विवाद, व्यापारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रिसॉर्ट में कमरे के किराये पर विवाद, व्यापारी को पीटा
Fri, 19 Jun 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
घायल गल्ला व्यापारी शरद अग्रवाल।
- फोटो : Samvad
अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसॉर्ट में कमरे के किराये को लेकर व्यापारी व होटल मालिक के बीच बुधवार रात विवाद हो गया। फोन पर हुई कहासुनी के बाद होटल पहुंचे व्यापारी को बाउंसर व स्टाफ ने पीट दिया। व्यापारी का आरोप है कि होटल मालिक व उनके बेटों ने भी उन्हें पीटा, जिससे उन्हें चोट आई है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलीगढ़ रोड स्थित बसंत बाग निवासी शरद अग्रवाल कृषि उत्पादन मंडी समिति में गल्ला व्यापारी हैं। शरद ने बताया कि हरियाणा से उनके व्यापारी आए थे। इसके लिए रामोजी रिसॉर्ट के मैनेजर से फोन पर दो कमरे बुक किए थे। मैनेजर ने एक कमरे का किराया 25 सौ रुपये बताया था। शरद के अनुसार जब उनके व्यापारी रामोजी रिसॉर्ट पहुंचे तो वहां उन्हें तीन हजार रुपये किराया बताया गया।
जानकारी पर शरद ने मैनेजर को फिर फोन किया। शरद के अनुसार तब उन्हें तर्क दिया गया कि एक व्यक्ति के लिए कमरा 25 सौ रुपये व दो के लिए तीन हजार रुपये का है। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। साथ ही होटल मालिक सजल बूटिया को फोन कर जानकारी दी। शरद का आरोप है कि सजल ने उनके साथ फोन पर अभद्रता की।
विज्ञापन
इसके बाद जब वे व्यापारियों को लेने रात लगभग 10.30 बजे होटल पहुंचे तो वहां बाहर मौजूद होटल मालिक, स्टाफ व बाउंसर ने उनको पीटा, जिससे उनको चोट आईं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। बृहस्पतिवार को शरद कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे तथा रिपोर्ट दर्ज कराई। शरद की तहरीर पर होटल मालिक सजल बूटिया, उनके भाई अचल बूटिया, पिता मनोज बूटिया, आदित्य बूटिया व उदभव, पांच बाउंसर व स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सीसीटीवी में कैद घटना
होटल के गेट पर हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इसके अलावा फोन पर हुए विवाद की रिकॉर्डिंग भी शरद ने पुलिस को उपलब्ध कराई है। पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर जांच में जुट गई है।
-- --
मारपीट की शिकायत पर होटल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
शरद नाम के व्यक्ति होटल के कमरे का किराया नहीं देना चाह रहे थे। स्टॉफ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वे नहीं माने तथा अभद्रता करने लगे। बाउंसर्स ने रोकने का प्रयास किया तो हाथापाई पर उतर आए। स्टॉफ व शरद के बीच विवाद हुआ था। मैं होटल पर नहीं था। बच्चे थे, लेकिन वे बाद में पहुंचे, उनके द्वारा मारपीट नहीं की गई। शरद ने ही काफी लडक़े होटल पर एकत्रित कर लिए थे। विवाद के बाद हम अपना पक्ष रखने कोतवाली हाथरस गेट भी पहुंचे थे। देर रात ढाई बजे मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रकरण में उच्च अधिकारियों से मिलेंगे।
मनोज बूटिया, मालिक, रामोजी रिसॉर्ट