{"_id":"5f20646c8ebc3e9f68417363","slug":"dispute-for-temple-land-half-dozen-injured-in-fight-hasayan-news-ali2398320194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथवारी माता की जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथवारी माता की जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
विज्ञापन
नगला देवराय में मारपीट की घटना के बाद तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बाड़ी के माजरा नगला देवराय में सोमवार की रात को माता पथवारी के मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। लाठी-डंडों भी चले। दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय हाथरस के लिए भेज दिया है। एसडीएम व सीओ सिकंदराराऊ ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। एक पक्ष के ग्रामीणों ने पुलिस पर दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उनको संरक्षण देते हुए पथवारी माता की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है और एसपी कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
नगला देवराय में कुछ लोगों के बीच ग्राम पंचायत के निकट माता पथवारी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि 25 जुलाई को दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज मारपीट हो गई थी। पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच फैसला भी हो गया था। सोमवार की रात को दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। एक पक्ष ने मंदिर की जगह पर कब्जा करने और मारपीट करने की शिकायत जरैरा पुलिस चौकी के कर्मियों से की तो पुलिस ने गांव पहुंचकर पहले पक्ष के लोगों के साथ ग्रामीणों के साथ मारपीट कर दी गई। सोमवार की रात को ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से कोतवाली में आए और घटना की जानकारी थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह को दी।
थानाध्यक्ष ने हमराहियों के साथ गांव नगला देवराय में पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां से गंभीर अवस्था में सभी घायलों को हाथरस रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर से घटना की शिकायत की और जरैरा पुलिस चौकी प्रभारी पर कब्जा करने वाले पक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि जो लोग मंदिर की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, उनके द्वारा ही गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। ग्रामीण जो भी आरोप लगा रहे हैं, वह पूरी तरह गलत हैं।

नगला देवराय में माता पथवारी के मंदिर की जमीन पर कब्जा किए जाने को लेकर हुई मारपीट के घायल- फोटो : HASAYAN
विज्ञापन