{"_id":"5da36f528ebc3e012c653e51","slug":"discussed-in-detail-on-the-solution-of-problems-of-teachers-hathras-news-ali216140456","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण पर हुई विस्तार से चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण पर हुई विस्तार से चर्चा
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया और उनका निदान कराए जाने पर जोर दिया। संगठन के पदाधिकारियों से भी समस्याओं पर चर्चा की। मीडिया प्रभारी अखिलेश अंबेश का चयन कौन बनेगा करोड़पति में होने पर हर्ष व्यक्त किया।
यहां पर सभी ने एकमत होते हुए कहा कि कोई भी शिक्षक प्रेरणा एप को अपने मोबाइल फोन में तब तक अपलोड नहीं करेंगे, जब तक कि उन्हें शासन से टेबलेट नहीं मिल जाते। इस मौके पर अजय कुमार शर्मा, हरिओम सिंह, राजकुमार, संजय कुमार, अभय वार्ष्णेय, सुभाष प्रताप सिंह, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद थे।