{"_id":"63ceec2ba2e0d0051663a213","slug":"disclosure-in-verification-391-dead-and-103-ineligible-are-getting-widow-pension-hathras-news-ali309670739-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: मरने के बाद भी 391 ले रहे पेंशन, 103 अपात्रों को मिल रही विधवा पेंशन, हटेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: मरने के बाद भी 391 ले रहे पेंशन, 103 अपात्रों को मिल रही विधवा पेंशन, हटेंगे नाम
Tue, 24 Jan 2023 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 08:00 AM IST
सार
हाथरस में 25,959 लाभार्थियों को विधवा पेंशन दी जा रही है। इसमें 391 मृतकों को विधवा पेंशन योजना की किस्त भेजी जा रही थी। वहीं, 103 अपात्र महिलाएं भी गलत तरह से योजना का लाभ उठा रही थीं।
विज्ञापन
मृतक ले रहे पेंशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में 391 मृतक और 103 अपात्रों को विधवा पेंशन मिल रही थी। यह खुलासा विधवा पेंशन की योजना के सत्यापन में सामने आया है। अब इन अपात्रों के नाम सूची से हटाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
जिले में 25,959 लाभार्थियों को विधवा पेंशन दी जा रही है। बीते कई दिनों से शासन को विधवा पेंशन योजना में शामिल लाभार्थियों के अपात्र होने की शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में प्रोबेशन विभाग की ओर से जिलेभर में ब्लॉकवार योजना का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में कुल 494 लाभार्थी अपात्र मिले।
इसमें 391 मृतकों को विधवा पेंशन योजना की किस्त भेजी जा रही थी। वहीं, 103 अपात्र महिलाएं भी गलत तरह से योजना का लाभ उठा रही थीं। इसके बाद अपात्रों की सूची बनाकर नाम पृथक करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। अपात्र लाभार्थियों का भुगतान रोक दिया गया। रिपोर्ट बनाकर शासन की भेज दी गई है।
विज्ञापन
सत्यापन के दौरान कुल 494 अपात्र विधवा पेंशन योजना से लाभांवित होते मिले। अपात्रों के भुगतान को रोक दिया गया है। इनके नाम सूची से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। - सीमा मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी