फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dirty sheet on the bed, MP got a boost after seeing the amount of dirt

बेड पर गंदी चादर, गंदगी का अंबार देख सांसद का चढ़ा पारा

Sat, 26 Oct 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dirty sheet on the bed, MP got a boost after seeing the amount of dirt
अस्पताल में गंदगी का अंबार देख चढ़ा सांसद का पारा
विज्ञापन

सीएमओ से खामियों पर मांगा जवाब, मरीजों से पूछा हाल-चाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बागला जिला चिकित्सालय में मिल रही शिकायतों को लेकर शुक्रवार को सांसद राजवीर दिलेर अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में में इमरजेंसी, टीबी व अन्य वार्डोँ में उपचार करा रहे मरीजों से उनके हालचाल पूछा। खामियां मिलने पर उनका पारा चढ़ गया। सांसद के एकाएक निरीक्षण करने से अस्पताल में खलबली मच गई।
शुक्रवार को सांसद राजवीर दिलेर एकाएक बागला जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां उन्हें काफी अव्यवस्थाएं मिली। कई बिस्तरों पर पर चादर ही नहीं थी और जिन बिस्तरों पर चादर थी वह काफी गंदी थी। जिला चिकित्सा अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। जगह-जगह गंदगी व गुटके की पीके के निशान थे। अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से जब बात की तो बता चला कि कुछ गंभीर मरीजों का सही तरीके से इलाज नहीं हो रहा।
विज्ञापन

ज्यादातर मरीजों को आगरा अलीगढ़ रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल में हो रही असुविधा पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सांसद ने जवाब मांगा है। सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि जिला चिकित्सालय में जो खामियां मिली है। इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार से की जाएगी। मरीज के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed