{"_id":"6a03de674d81ed52f709c47d","slug":"dirt-at-the-ayurvedic-hospital-in-bisawar-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिसावर के आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर लगा कूड़े का ढेर, लोगों में आक्रोश, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिसावर के आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर लगा कूड़े का ढेर, लोगों में आक्रोश, किया प्रदर्शन
Wed, 13 May 2026 07:44 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Wed, 13 May 2026 07:44 AM IST
सार
बिसावर का यह आयुर्वेदिक चिकित्सालय क्षेत्र का सबसे पुराना स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन इसकी स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है। शिकायत के बावजूद प्रशासन और संंबंधित विभाग ने इसकी स्थिति सुधारने की जरूरत नहीं समझी है।
विज्ञापन
बिसावर के आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर गंदगी का ढेर
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिसावर कस्बा स्थित आयुर्वेदिक परिषदीय चिकित्सालय में व्याप्त गंदगी के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोग यहां कूड़े के ढेर लगे होने से नाराज थे।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी ने कहा कि बिसावर का यह आयुर्वेदिक चिकित्सालय क्षेत्र का सबसे पुराना स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन इसकी स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है। शिकायत के बावजूद प्रशासन और संंबंधित विभाग ने इसकी स्थिति सुधारने की जरूरत नहीं समझी है।
विज्ञापन
लोगों ने चेतावनी दी कि अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो 16 मई की शाम पांच बजे स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों की पंचायत का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शन में मनोज पंसारी, कन्हैयालाल, उमाचरण बंसल, पीयूष बंसल, शैलू चौधरी, देवेंद्र कुशवाहा आदि अनेक लोग शामिल थे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी हाथरस डाॅ. नरेंद्र का कहना है कि इस भवन का निर्माण प्रस्तावित है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन