फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DIOS inspected the condition of educational quality

डीआईओएस ने निरीक्षण कर जाना शैक्षिक गुणवत्ता का हाल

Thu, 22 Aug 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
DIOS inspected the condition of educational quality
गैरहाजिर मिले अध्यापक, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

डीआईओएस ने कई स्कूलों में परखी शैक्षिक गुणवत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बुधवार को डीआईओएस सुनील कुमार ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया और शैक्षिक गुणवत्ता की स्थिति देखी। उन्होंने गैरहाजिर शिक्षकों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए हैं।
डीआईओएस ने जनता इंटर कॉलेज सिकतरा हसायन का निरीक्षण किया। विद्यालय में कार्यरत कुल 11 शिक्षकों के सापेक्ष नौ उपस्थित मिले। शेष दो अध्यापक विजय कुमार एवं भूपेंद्र कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उनके बारे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य से जानकारी की गई तो बताया गया कि किसी कार्य से आज विद्यालय में उपस्थित नहीं हैं।
विज्ञापन

कक्षा अध्यापक द्वारा कक्षा छह, 10 की छात्र उपस्थिति पंजिका में दो अगस्त से से किसी भी छात्र की उपस्थिति दर्ज नहीं की। कक्षा सात के कक्षा अध्यापक द्वारा नौ अगस्त से छात्र की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। अजयपाल सिह कक्षा अध्यापक दसवीं, विजय प्रताप सिंह कक्षा अध्यापक सातवीं, ममता सिंह (लिपिक) कक्षा अध्यापक छह द्वारा छात्र उपस्थिति पंजिका में अगस्त माह की उपस्थिति दर्ज नही की गई, जिससे ये प्रतीत होता है कि संबंधितों द्वारा विभागीय आदेशों की अवहेलना एवं सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि वह संबंधित कर्मचारियों से दो कार्य दिवसों में लिखित स्पष्टीकरण लेते हुए डीआईओएस को उपलब्ध कराएं। अभिभावकों से संपर्क कर शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश भी दिए। जनता इंटर कॉलेज बरसौली हसायन का निरीक्षण किया गया। यहां पर छात्र उपस्थिति बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed