{"_id":"6934189bcb3ccf0bc2022cb8","slug":"dinesh-murder-case-report-filed-against-four-brothers-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दिनेश हत्याकांड में चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तारी को पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दिनेश हत्याकांड में चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तारी को पुलिस दे रही दबिश
Sat, 06 Dec 2025 05:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 Dec 2025 05:22 PM IST
सार
दिनेश शराब के नशे में था। मोहल्ले के चार सगे भाइयों ने उसके साथ मारपीट की। उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत पुरदिलनगर के मोहल्ला ललता गेट सींचावली रोड निवासी दिनेश की हत्या के मामले में मृतक के पिता ने मोहल्ले के ही चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक के पिता बालकिशन द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 4 दिसंबर की रात 11:00 बजे उनका बेटा दिनेश (38) शराब के नशे में था। इसी दौरान मोहल्ले के चार सगे भाइयों टीटू, बंटी, आकाश और जितेंद्र पुत्रगण वीरेंद्र सिंह ने उसके साथ मारपीट की। उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल दिनेश को इलाज के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पांच दिसंबर की शाम को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन