{"_id":"69e5483a3a467afd9f063469","slug":"didis-will-make-branded-puja-material-hathras-news-c-57-1-sali1014-103243-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दीदियां बनाएंगी ब्रांडेड पूजन सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दीदियां बनाएंगी ब्रांडेड पूजन सामग्री
Mon, 20 Apr 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
समूह की दीदियों को जानकारी देत फैक्टरी मालिक। संवाद
सीडीओ पीएन दीक्षित के साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने शनिवार को सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध ''तोता ब्रांड'' रंग गुलाल और पूजन सामग्री फैक्टरी का भ्रमण किया। फैक्टरी के मालिक ने उन्हें कई उत्पाद बनाने के लिए प्रेरित किया। इसमें पूजन सामग्री शामिल है।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से सीडीओ ने शनिवार को यह पहल की है। फैक्टरी के मालिक बांकेबिहारी अग्रवाल ने महिलाओं को विभिन्न उत्पादों जैसे रुई की बत्ती, हवन सामग्री, धूपबत्ती, अगरबत्ती, चंदन तिलक और सिंदूर बनाने की जानकारी दी।
उन्होंने प्रस्ताव दिया कि समूह की महिलाएं इन उत्पादों को अपने घर, संकुल संघ के कार्यालय या फैक्टरी में आकर बना सकतीं हैं। इसके लिए उन्हें फैक्टरी प्रांगण या संकुल संघ स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि अक्सर समूह की दीदियां उत्पाद तो बनाती हैं, लेकिन मार्केटिंग न होने के कारण उन्हें उचित बाजार नहीं मिल पाता। अब महिलाओं को केवल उत्पाद तैयार करने होंगे, जिन्हें फैक्टरी द्वारा सीधे खरीद लिया जाएगा।