{"_id":"68828c0a32f1514c34071c02","slug":"deworming-medicine-will-be-administered-on-august-11-hathras-news-c-56-1-sali1016-134981-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 11 अगस्त को खिलाई जाएगी कृमिनाशी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 11 अगस्त को खिलाई जाएगी कृमिनाशी दवा
Fri, 25 Jul 2025 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को 11 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने के लिए प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दिन जिले के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व युवाओं को कृमिनाशी दवा एल्बेंडाजोल 400 एमजी की गोली खिलाई जाएगी।
जिला कम्युनिटी प्रोसिस प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जो बच्चे अनुपिस्थत रहेंगे, उनको 14 अगस्त को माॅपअप दिवस पर कृमि मुक्त किया जाएगा। एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली दो चम्मचों के मध्य पीसकर पानी में घोलकर खिलाई जाएगी। दो से तीन वर्ष के बच्चों को एक गोली चूरा करके पानी के साथ खिलाई जाएगी।
प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा अपने-अपने विभाग के ब्लाॅक स्तरीय दो प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। एसीएमओ डॉ. राजीव राय ने एल्बेंडाजोल की गोली खिलाए जाने के तरीके की जानकारी दी और प्रतिकूल घटना प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल न जाने वाले लोगों की सूची बनाकर उसकी एक प्रति निकटतम आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके आधार पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर इस दिन पंजीकृत बच्चों और स्कूल न जाने वाले निर्धारित आयु वर्ग के युवाओं को दवा खिलाई जाएगी। एसीएमओ ने निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष गोली खिलाने का कार्य पूरा किया जाए।