{"_id":"65f20be6d977827215058ab9","slug":"devotees-danced-throughout-the-night-in-baba-khatu-shyam-bhajan-evening-hathras-news-c-56-1-mrt1060-112312-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खाटू श्याम की शोभायात्रा से भक्ति में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खाटू श्याम की शोभायात्रा से भक्ति में डूबा शहर
Thu, 14 Mar 2024 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
खाटू श्याम के 17वें फाल्गुन महोत्सव के तहत बुधवार को श्री खाटू श्याम सेवा समिति के बैनर तले शहर में शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। पुष्प, इत्र और गुलाल की बौछार के बीच निकली शोभायात्रा ने होली का नजारा साकार कर दिया। कई जगह पुष्पवर्षा कर और खाटू श्याम की आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय आदि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बुधवार को मेरठ, दिल्ली एवं हापुड़ की मनमोहक झांकियों के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें बाबा श्याम का डोला फाल्गुन की तरह रंग बिरंगी छटा बिखेर रहा था। अंगूमल धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं निशान ध्वज लेकर शामिल हुईं। शहर के मुख्य बाजारों में भ्रमण करते हुए शोभायात्रा अलीगढ़ रोड श्याम प्रेस पर जाकर समाप्त हुई। बता दें कि वर्ष 2008 राधेश्याम जी मित्तल ऊन वालों के अथक प्रयासों से शुरू किए गए खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव ने वृहद रूप ले लिया है।
शोभायात्रा में मनीष मित्तल हींग वाले, सुनील बंसल, बृजेश गोयल, आलोक गुप्ता, शुभम अग्रवाल, विकास अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, बांके बिहारी अग्रवाल, दिनेश सिंहल, हर्ष मित्तल, सौरभ सिंघल, श्याम शर्मा, शिवांग बागला, दीपक अग्रवाल, विनोद मित्तल, शिव कुमार बंसल रुई वाले, सत्यनारायण गर्ग, प्रमोद अग्रवाल, रवि प्रकाश गोयल, सीताराम अग्रवाल, शरद अग्रवाल ड़िब्बा वाले, रामनिवास मित्तल, शशिकांत बागला, अनिल सिंघल आदि का सहयोग रहा।