फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   development work done at Hathras City Railway Station is dedicated to public

Hathras City Railway Station: पीएम ने किए विकास कार्य जनता को समर्पित, पांच बलिदानियों के आश्रित सम्मानित

Thu, 22 May 2025 10:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 22 May 2025 10:38 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि पहले रेलवे की सुविधाएं किस प्रकार की थीं, सभी जानते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हवाई चप्पल पहनकर भी लोग हवाई यात्रा कर पाएंगे, उसमें एयरपोर्ट का विकास किया गया। रेलवे में भी अच्छा सुधार हुआ है।

विज्ञापन
development work done at Hathras City Railway Station is dedicated to public
हाथरस सिटी स्टेशन पर लगाया गया उद्धाटन का शिलालेख - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुए कार्याें का 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। राजस्थान के बीकानेर से पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्टेशन पर दिखाया गया। यहां केंद्रीय मंत्री व रालोद मुखिया जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विज्ञापन


सिटी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट-गाइड्स इज्जतनगर की टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर की। इस मौके पर जिले के पांच बलिदानियों के आश्रितों का सम्मान किया गया। सादाबाद विधायक प्रदीप सिंह गुड्डू ने स्टेशन पर हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने स्टेशन पर हुए कायाकल्प से यात्रियों को होने वाले फायदे गिनाए। सदर विधायक अंजुला माहौर ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन


सांसद अनूप प्रधान ने स्टेशन को साफ-सुथरा रखने पर जोर दिया। डीआरएम इज्जतनगर मंडल वीणा सिन्हा ने सभी का अभिवादन व सम्मान किया। उन्होंने रेलवे के विकास पर तैयार की गई 10 मिनट की लघु फिल्म का प्रदर्शन कराया। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने स्टेशन के विकास के लिए सांसद व जनप्रतिनिधियों के प्रयासों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पहले रेलवे की सुविधाएं किस प्रकार की थीं, सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि हवाई चप्पल पहनकर भी लोग हवाई यात्रा कर पाएंगे, उसमें एयरपोर्ट का विकास किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेलवे में भी अच्छा सुधार हुआ है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम चौधरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख हसायन धर्मेंद्र कुमार पीलू, मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, रालोद महासचिव विश्वनाथ प्रताप सिंह बंटी आदि लोग उपस्थित थे। 

इन पांच बलिदानियों के आश्रितों का हुआ सम्मान

  • सुनीता चौधरी, नगला चौधरी सादाबाद।
  • नरसो देवी व पुत्र विष्णु पाल सिंह, सीकुर सासनी। 
  • जुबैदा बेगम व पुत्र मुबीन, सूजिया अल्हैपुर, हाथरस।
  • रेखा देवी व पिता राजेंद्र सिंह, टुकसान, हाथरस। 
  • सीमा रानी व पिता राजवीर सिंह, बिलखौरा खुर्द सासनी।
जयंत चौधरी सम्मान

एनडीए में शामिल होने के बाद तेजी से बढ़ रहा रालोद : जयंत चौधरी
हाथरस सिटी स्टेशन पर हुए विकास कार्याें का लोकार्पण करने पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने 22 मई को कहा कि एनडीए में शामिल होने के बाद रालोद तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार जनहित में लगातार काम कर रही है। 

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 19 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया गया है, जिसमें हाथरस सिटी भी शामिल है। पूरे देश में 103 रेलवे स्टेशन इस योजना में लिए गए हैं। उन्होंने जलेसर रोड मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल में बंद हुईं ट्रेनों के ठहराव को बहाल कराए जाने के भी प्रयास करने का आश्वासन दिया।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर कौशल विकास के लिए एक स्टेशन-एक उत्पाद बेहतर जरिया है। हाथरस की हींग का कारोबार भी इस योजना के तहत किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed