{"_id":"682798bc45c4bdac6d0b1697","slug":"details-of-tombs-dargahs-and-illegal-madrassas-will-be-ready-hathras-news-c-56-1-sali1016-131606-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मजार, दरगाह, अवैध मदरसों का तैयार होगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मजार, दरगाह, अवैध मदरसों का तैयार होगा ब्योरा
Sat, 17 May 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 17 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
जिले में तहसील क्षेत्रों में बनी मजार, दरगाह, अवैध मदरसों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। इसको निर्धारित प्रारूप में तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। हालांकि पूर्व में हुए सर्वे में जिले में छह अवैध मदरसे संचालित पाए गए थे।
वक्फ की संपत्तियों का ब्योरा लेने के बाद अब शासन की ओर से जिले से मजार, दरगाह और अवैध मदरसों ब्योरा मंगाया जा रहा है। इस संबंध में शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। शासन के निर्देश पर तहसीलवार यह आंकड़ा एकत्रित किया जा रहा है। इस आंकड़े को प्रतिदिन शासन को भेजा जा रहा है। डीएम राहुल पांडेय ने बताया कि यह सर्वे पहले से ही चल रहा है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।