{"_id":"641614653735c02ec40636f4","slug":"despite-being-enrolled-under-rte-the-school-management-is-asking-for-fees-sadabad-news-c-2-1-70033-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आरटीई के तहत नामांकन होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन मांग रहा फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आरटीई के तहत नामांकन होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन मांग रहा फीस
Sun, 19 Mar 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद तहसील सभागार में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनती डीएम अर्चना वर्मा, एसपी देवेश
स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम अर्चना वर्मा, एसपी देवेश कुमार पांडेय, एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसमें कस्बा निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी बेटी का नामांकन शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस मांगने की शिकायत की है।
इस दौरान कस्बे के प्रकाश नगर के रहने वाले नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी बेटी रितु का एडमिशन आरटीई के तहत बीएस पब्लिक स्कूल में हुआ है लेकिन प्रधानाचार्य जबरन फीस वसूली कर रहे हैं। गढ़ी हरिया मिढ़ावली के रहने वाले राजकुमार ने अचानक मकान गिर जाने के बाद आवास दिलाए जाने की मांग की है।
पप्पू पुत्र गया प्रसाद निवासी करकौली ने परिवार के लोगों पर उसके हिस्से की जमीन, जायदाद पर कब्जा करने के प्रयास के मामले में शिकायत दी है। देवेंद्र सिंह पुत्र नंदराम निवासी ढकरई ने भी अवैध कब्जे के मामले में शिकायत दी है।
विज्ञापन
समाधान दिवस में 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि थे।