{"_id":"6681f582019abb27bd04f079","slug":"depot-gets-13-drivers-number-of-buses-will-increase-on-routes-hathras-news-c-56-1-mrt1060-116866-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डिपो को मिले 13 चालक, मार्गों पर बढ़ेगी बसों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डिपो को मिले 13 चालक, मार्गों पर बढ़ेगी बसों की संख्या
Mon, 01 Jul 2024 05:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:47 AM IST
सार
हाथरस डिपो को मिले कुल 13 नए चालकों से कम से कम छह बसों का संचालन कराया जा सकेगा। कानपुर में दी गई परीक्षा में पास होने के बाद उनको हाथरस में तैनाती दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। स्वास्थ्य का परीक्षण कराए जाने के साथ अन्य दस्तावेजों की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोडवेज बसों की संख्या मार्गों पर काफी कम है। जल्द ही हाथरस डिपो की करीब छह और बसें संचालित होंगी। हाथरस को मिले कुल 13 नये चालकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगरा-अलीगढ़ व मथुरा-कासगंज मार्ग पर बसों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
हाथरस डिपो की हर रोज कम से कम 12 बसें मार्ग से वंचित रहती हैं। चालकों की कमी के कारण इन बसों को मार्ग पर नहीं भेजा जा रहा, लेकिन अब हाथरस डिपो कम से कम छह बसों को मार्ग पर बढ़ाया जाएगा। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ जाएगी। क्योंकि हाथरस डिपो को मिले कुल 13 नए चालकों से कम से कम छह बसों का संचालन कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
कानपुर में दी गई परीक्षा में पास होने के बाद उनको हाथरस में तैनाती दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। स्वास्थ्य का परीक्षण कराए जाने के साथ अन्य दस्तावेजों की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। इससे बसों से यात्रा करने वालों को किसी न किसी रूप में फायदा मिलेगा।
विज्ञापन