{"_id":"5d9e233c8ebc3e01403192c5","slug":"departmental-officers-engaged-in-preparations-for-nars-survey-hathras-news-ali2157620116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्स सर्वे को लेकर तैयारियों में जुटे विभागीय अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्स सर्वे को लेकर तैयारियों में जुटे विभागीय अधिकारी
विज्ञापन

ओडीएफ घोषित हो चुके जिलाें में एलओबी के तहत बनेंगे शौचालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत नेशनल रूरल सेनिटेशन सर्वेक्षण का तीसरा चरण शुरू किया जा रहा है। मिशन निदेशक की ओर से सभी जिला मुख्यालयों पर इस बारे में सूचित कर दिया गया है। इसके तहत ओडीएफ घोषित हो चुके जिलों में एलओबी के तहत सभी शौचालयों के निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा।
ग्राम पंचायत के प्रत्येक सदस्य के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी। शौचालयों के निर्माण के साथ साथ शौचालयों के प्रयोग भी शत-प्रतिशत कराया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, पंचायत भवनों और अन्य सार्वजनिक भवनों में शौचालय क्रियाशील किए जाएंगे। जिन परिवारों में शौचालय निर्माणाधीन हैं, उन परिवारों को पंचायत घर और स्कूलों में शौचालय की सुविधा दी जाएगी।
सार्वजनिक स्थल पर जलभराव एवं कूड़ा करकट एकत्रित नहीं हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। इन कामों के लिए एसबीएम की टीम द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि सर्वे के दौरान शासन तक बेहतर रिपोर्ट जा सके। सर्वे के लिए जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। इन चयनित ग्रामों में इन बिंदुओं पर सर्वे किया जाएगा।