फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Departmental action started on officials caught in fraud in CM mass marriage scheme

सीएम सामूहिक विवाह योजना में फर्जीबाड़े में फंसे अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू

Tue, 24 Sep 2019 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Departmental action started on officials caught in fraud in CM mass marriage scheme
फर्जीवाड़ा में फंसे अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

एक माह में रुपये जमा नहीं करने पर होगी रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए फर्जीवाड़ा मामले में एडीओ समाज कल्याण सहित चारों अधिकारियों पर जल्द ही विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम द्वारा 8.40 लाख रुपये की वसूली किए जाने के साथ विभागीय कार्रवाई के निर्देश मिल गए हैं। अब विभागीय स्तर से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उल्लेखनीय है कि गांव बहरदोई में सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए शादी समारोह में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा किया गया था। इस मामले की शिकायत होने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी ने स्थलीय जांच रिपोर्ट तैयार की। जांच में सामने आया कि 21 अपात्रों को पात्र बनाकर फर्जी तरीके से शादी की गई है और सरकारी धनराशि दी गई है। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीओ समाज कल्याण सहपऊ, दो ग्राम विकास अधिकारी, एक ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान को इस फर्जीवाड़े के लिए जिम्मेदार माना गया।
विज्ञापन

डीएम ने इस सभी अधिकारियों से 8.40 लाख रुपये की धनराशि वसूलने के आदेश दिए हैं। वही डीएम ने सभी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के क्रम में सभी विभागीय अधिकारियों ने संबंधित आरोपित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। वही एक माह में धनराशि जमा नहीं करने पर एफआईआर भी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed