{"_id":"65089e529f219089f20d0a54","slug":"dengue-lost-two-lives-in-naugawan-in-a-week-hathras-news-c-113-1-sali1011-298-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डेंगू से नौगवां में एक हफ्ते में दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डेंगू से नौगवां में एक हफ्ते में दो की गई जान
Tue, 19 Sep 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते विधायक और सीएचसी प्रभारी। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नौगवां में एक सप्ताह के अंदर डेंगू से दो लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुखार की चपेट में हैं। सोमवार को गांव पहुंची छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सौ लोगों की जांच की जिनमें सात में डेंगू के लक्षण पाए गए। अब मंगलवार को गांव में दो जगह पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा जिसमें जांच करने के साथ ही दवा दी जाएगी। साथ ही गांव में एंटी लार्वा अभियान चलाते हुए दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।
गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ राजू पुत्र जयकिशन की डेंगू बुखार के कारण एक सप्ताह पहले मौत हो गई थी। 17 सितंबर की रात 35 वर्षीय शीटू पुत्र धनेश चंद्र शर्मा की भी डेंगू जान चली गई। गांव में करीब डेढ़ सौ लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं।
छर्रा सीएचसी प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह ने बताया कि गांव में करीब 100 मरीजों की जांच कराई गई जिनमें सात मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए। दो लोगों की मौत हुई है। तीसरी गांव निवासी राधा देवी की मौत उसकी नानी के घर कासगंज में हुई है। घर-घर दवा का वितरण कराया जा रहा है। जांच भी की जा रही है। मंगलवार को गांव में दो जगह शिविर लगाकर मरीजों का इलाज किया जाएगा और दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
अप्रशिक्षित चिकित्सक के पक्ष में उतरे ग्रामीण
अधिकतर बुखार पीड़ित अप्रशिक्षित चिकित्सकों से ही इलाज करा रहे हैं। डेंगू से गांव में दो मौत की खबर पर सोमवार को छर्रा सीएचसी प्रभारी कुशलपाल सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे तो वहां पर करीब दस मरीजों को ड्रिप लगा चुका अप्रशिक्षित चिकित्सक सरकारी स्वास्थ्य टीम को देखकर भागने लगा। स्वास्थ्य टीम ने उसे पकड़ लिया, इस पर ग्रामीणों ने अप्रशिक्षित चिकित्सक का पक्ष लेते हुए सीएचसी की टीम से अभद्रता शुरू कर दी। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के सामने भी ग्रामीण हंगामा करने लगे। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि उक्त अप्रशिक्षित चिकित्सक पर विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विधायक ने समझाकर शांत कराया
खबर पाकर छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद विधायक और सीएचसी प्रभारी ने मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि गांव में जिन लोगों की हालत गंभीर होगी उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।