फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   dengue

डेंगू रोगियों के नाम छिपा रहा स्वास्थ्य विभाग

Fri, 08 Nov 2019 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
dengue
कहने को तो जनपद में डेंगू के 10 केस पुष्ट हो चुके हैं, लेकिन डेंगू के मरीजों की नाम की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनके नाम छुपा रहे हैं। इसके पीछे का उनका क्या मकसद है, यह तो अब वही बता सकते हैं।
विज्ञापन

जनपद में डेंगू से कई मौत हो चुकी हैं। इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि जिले में डेंगू का मच्छर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कछपुरा में बुखार के प्रकोप के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम जांच के बाद दूसरी जांच अलीगढ़ में कराई, जिसमें अब तक 10 बुखार के रोगियों को डेंगू की पुष्टि हुई, लेकिन ये डेंगू के रोगी कौन से हैं, इस बात की जानकारी खुद रोगियों तक को नहीं है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी भी उनके नाम बताने से बच रहे हैं, जबकि शासन से स्पष्ट निर्देश हैं कि डेंगू से संबंधित किसी भी सूचना व जानकारी को छुपाया नहीं जाए, लेकिन इसके बाद भी स्थानीय अधिकारी अपने मन की कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है, उनके नाम व पते को छुपाया न जाए। अगर ऐसा किया जा रहा है तो सीएमएस व सीएमओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ.एमएल अग्रवाल, अपर निदेशक स्वास्थ्य अलीगढ़ मंडल अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed