Hathras News: बच्ची सहित छह लोगों में डेंगू की पुष्टि, कुल मरीज हुए 30
शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बढ़ी बलना निवासी 28 वर्षीय युवक, शहर के इगलास अड्डा निवासी छह वर्षीय बालक, शहर के मधुगढ़ी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, शहर के मथुरा रोड निवासी 24 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय किशोर व छह वर्षीय बच्ची निवासी हर्दपुर सासनी को डेंगू पॉजिटिव घोषित किया गया है। कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या तीस हो गई है।
विस्तार
हाथरस जिले में डेंगू तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में एक छह वर्षीय बच्ची सहित छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या अब 30 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बढ़ी बलना निवासी 28 वर्षीय युवक, शहर के इगलास अड्डा निवासी छह वर्षीय बालक, शहर के मधुगढ़ी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, शहर के मथुरा रोड निवासी 24 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय किशोर व छह वर्षीय बच्ची निवासी हर्दपुर सासनी को डेंगू पॉजिटिव घोषित किया गया है। कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या तीस हो गई है।
सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया विभाग की टीम डेंगू पीड़ितों के आवास पर पहुंच गई। पीड़ितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। बुखार के संदिग्ध मरीजों के डेंगू व मलेरिया की जांच के लिए खून के सैंपल लिए। मलेरिया विभाग की टीम ने एंटी लार्वा दवा का छिड़काव व फॉगिंग कराई। टीम ने घर-घर जाकर कूलर, फ्रीज की ट्रे व पुराने कबाड़ के बर्तन में जमा पानी को खाली कराया। लोगों को साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।
शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में छह लोगों की जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। मलेरिया विभाग को मौके पर भेजकर सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई कराई गई। जिले में कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या 30 हो गई है। -डॉ. मनजीत सिंह, सीएमओ