फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Increasing outbreak of dengue-viral fever

Hathras News: डेंगू-वायरल बुखार का बढ़ रहा प्रकोप, गांव-गांव में मिल रहे मरीज

Wed, 27 Sep 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Wed, 27 Sep 2023 12:59 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद हाथरस में डेंगू और वायरल बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सासनी क्षेत्र के गांव नगला पोपा, सुसायत खुर्द और रुदायन में अभी तक बुखार और डेंगू के कई मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा शहर के अहियापुर में ही 20 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं, तो कई लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Increasing outbreak of dengue-viral fever
सुसायत खुर्द में मंगलवार को फॉगिंग करती मलेरिया विभाग की टीम - फोटो : स्वास्थ्य विभाग

विस्तार

वायरल बुखार और डेंगू का हाथरस में प्रकोप बढ़ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। कुछ ऐसा ही हाल पैथोलॉजी लैब का भी है। यहां जांच कराने के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से जिले में अभी तक डेंगू के 47 और मलेरिया के 14 मरीज मिल चुके हैं। बुखार से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अभी तक किसी मौत का जिक्र नहीं है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद जिले में डेंगू और वायरल बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सासनी क्षेत्र के गांव नगला पोपा, सुसायत खुर्द और रुदायन में अभी तक बुखार और डेंगू के कई मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा शहर के अहियापुर में ही 20 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है तो कई लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में बुखार व डेंगू से पीड़ित मिलने का चल रहा सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


शहर के बागला जिला अस्पताल, जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व शहर के निजी चिकित्सकों के यहां बुखार से पीड़ितों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्ग सभी इन दिनों बुखार से पीड़ित नजर आ रहे हैं। पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। काफी प्रयास के बावजूद हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस में अभी तक डेंगू के 47 व मलेरिया के 14 मरीज मिल चुके हैं। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं। अगर कहीं से भी डेंगू के मरीज पाए जाने की पुष्टि हो रही है तो वहां तुरंत ही टीम को मौके पर भेजकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। -डॉ. नरेश गोयल, प्रभारी सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed