{"_id":"67e05ee56358518e300ccdfd","slug":"demand-to-end-membership-of-rajya-sabha-mp-by-burning-effigy-hathras-news-c-56-1-sali1016-128982-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुतला फूंक कर राज्यसभा सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुतला फूंक कर राज्यसभा सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग
विज्ञापन
सासनी गेट चौराहे पर सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला दहन करते क्षत्रिय समाज के लोग। संवाद
- फोटो : samvad
राज्यसभा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए बयान के विरोध में क्षत्रिय समाज के साथ-साथ स्वर्ण परिषद व अन्य संगठनों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। रामजीलाल सुमन के पुतले फूंके। जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सुमन की सदस्यता समाप्त कर उनको बर्खास्त करने की मांग उठाई।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले सासनी गेट चौराहे पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका गया। महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मतेंद्र सिंह गहलौत ने कहा कि सच्चे राष्ट्र भक्त संग्राम सिंह राणा (राणा सांगा) को गद्दार कहना बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है। ऐसे कथनों से जातीय विद्वेष और कट्टरता पैदा होती है, जो जातीय संघर्षों में तब्दील हो जाती है। ऐसे कथनों पर संसद, राज्यसभा और विधानसभा में सख्ती से रोक लगानी चाहिए। सांसद की सदस्यता समाप्त कर देना चाहिए।
राष्ट्रवादी प्रताप सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने तालाब चौराहे पर रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया। नितिन सिंह शेखावत ने कहा कि सांसद ने संसद में महाराणा सांगा पर निंदनीय बयान दिया है, जिसकी संगठन घोर निंदा करता है। सांसद की सदस्यता खत्म कर उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। राजपूत सांसदों को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वे भी सदन में मूक दर्शक बनकर यह सब सुनते रहे। संगठन एक बड़ा जन आंदोलन करेगा और ऐसे निकम्मे सांसदों को जनता के प्रति उत्तरदायी होने के लिए मजबूर करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील परमार, विजय सिंह, सतेंद्र ठाकुर, बॉबी ठाकुर, नवीन सिसोदिया, दिनेश कुशवाहा, रणवीर सिंह, सुरेश, वीर सिंह और अनिरुद्ध राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के पदाधिकारियों ने भगत सिंह पार्क के सामने सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका और सांसद माफी मांगे...के नारे लगाए। नगर अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि रामजीलाल सुमन ने राष्ट्र गौरव राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी कर राजपूतों हिंदुओं को गद्दार बोला है। यह वीर महापुरुषों का अपमान है। सुमन को सदन में जाकर माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा सपा 2027 में अपना अंजाम देखेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गौरव उपाध्याय, नगर महामंत्री अर्जुन प्रजापति, नगर आंदोलन प्रमुख कप्तान बघेल, नगर मंत्री नीरज कुशवाह आदि मौजूद रहे।