{"_id":"5d9f72918ebc3e017553b9f9","slug":"demand-of-district-nodal-officer-to-get-ganga-water-project-in-hathras-sadabad-news-ali215853589","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला नोडल अधिकारी से हाथरस में गंगाजल प्रोजेक्ट लगवाए जाने की मांग,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला नोडल अधिकारी से हाथरस में गंगाजल प्रोजेक्ट लगवाए जाने की मांग,
विज्ञापन
नोडल अधिकारी से हाथरस में गंगाजल प्रोजेक्ट लगवाए जाने की मांग
कई लोगों ने नोडल अधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र और ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी को सादाबाद के लोगों ने शिकायती पत्र और ज्ञापन भी सौंपे और समस्याओं के निराकरण की मांग की। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष हरिशंकर गिरी एडवोकेट व जिला महासचिव तपन जौहर ने नोडल अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जनपद हाथरस में भूजल स्तर काफी नीचे जाने के कारण जनमानस के खारे पानी की समस्या से जूझने, करवन नदी के नाला बनने, गांव में तालाबों पर अवैध कब्जे, भूजल स्तर की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होने और आगरा की तर्ज पर जनपद हाथरस में गंगाजल प्रोजेक्ट लगाए जाने की मांग की। इधर, गांव शेरपुर निवासी दिनेश बघेल ने नोडल अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर तहसील प्रशासन द्वारा शासनादेश जारी होने के बाद भी धनगर समाज के लोगों को अनुसूचित जाति के सर्टिफिकेट जारी न कािए जाने की शिकायत की और सर्टिफिकेट जारी किए जाने की मांग की।
नगला मोहकम के राजकुमार पुत्र दिंगबर सिंह ने शिकायत की कि ग्राम पंचायत पचावरी के मजरा नगला मोहकम में चारों तरफ परिक्रमा मार्ग है। गजेंद्र सिंह के घर से ओमवीर के घर तक रास्ता निर्माण नहीं किया गया है और जल निकासी के लिए कोई नाली नहीं बनवाई है। रास्ता दलदल बन गया है, निकलना तक दूभर हो रहा है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति ने अपने प्लॉट पर दबंग लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की।