फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   demand not to remove commercial tax trivunal appeal court from aligarh

Hathras News: अलीगढ़ से वाणिज्य कर ट्रिब्यूनल अपील कोर्ट को न हटाने की मांग

Wed, 12 Apr 2023 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 12 Apr 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
demand not to remove commercial tax trivunal appeal court from aligarh
अलीगढ़ से वाणिज्य कर ट्रिब्यूनल अपील कोर्ट को न हटाने की मांग की गई है। इसके लिए डिस्ट्रक्टि टैक्स बार एसोसिएशन हाथरस के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश वार्ष्णेय एड, सचिव विनोद अग्रवाल एड व कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी एड ने कमिश्नर वाणिज्यकर लखनऊ व अध्यक्ष वाणिज्यकर ट्रिब्यूनल बोर्ड लखनऊ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि अलीगढ़ में वाणिज्य कर विभाग के ट्रिब्यूनल न्यायालय को हटाने की गतिविधियां चल रही हैं। यदि द्वितीय अपीलीय (ट्रिब्यूनल न्यायालय ) को हटा दिया जाता है तो अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, डिबाई व खुर्जा आदि स्थानों की द्वितीय अपीलों की सुनवाई जो अलीगढ़ में होती है। वह किसी अन्य स्थान पर होगी। जिससे व्यापारी व अधिवक्ताओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अलीगढ़ ट्रिब्यूनल न्यायालय कार्यक्षेत्र बड़े क्षेत्र को कवर करता है। जिसमें वाणिज्य कर विभाग में लगभग 25 हजार व्यापारी पंजीकृत हैं। जिनके द्वारा विभिन्न वस्तुओं का एक्सपोर्ट व बड़े बड़े उद्योग तथा व्यापार आदि बड़े स्तर पर होता है। इस क्षेत्र में लगभग आठ कर अधिवक्ता प्रैक्टिस करते हैं। प्रथम अपीलों के विरुद्ध द्वितीय अपील करने में जो आसानी अलीगढ़ में होती है। यदि अपील न्यायालय को कहीं अन्य स्थान के अपील न्यायालय से अटैच किया गया तो अन्य स्थानों पर अपील किया जाना संभव नहीं हो पाएगा। अलीगढ़ से ट्रिब्यूनल न्यायालय को अन्य किसी स्थान पर अटैच न किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed