फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Demand for operation of special trains in the month of Kartik

Hathras News: कार्तिक माह में स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मांग, दिया ज्ञापन

Sun, 10 Nov 2024 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 02:17 AM IST
सार

कार्तिक माह की नवमी 10 नवंबर को मथुरा की परिक्रमा लगाई जाती है। 12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी को मथुरा, गोवर्धन, वृंदावन की परिक्रमा लगाई जाती है। यात्री बड़ी संख्या में मथुरा जाते हैं।

विज्ञापन
Demand for operation of special trains in the month of Kartik
कार्तिक माह में स्पेशल ट्रेन का संचालन कराने को स्टेशन मास्टर को ज्ञापन देते समाजसेवी - फोटो : स्वयं

विस्तार

स्वापो की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल ने कासगंज मथुरा रेल खंड पर कार्तिक माह में स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मांग की है। उन्होंने इसे लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के प्रबंधक के नाम एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा है।

विज्ञापन


संस्थापक अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, महामंत्री दिनेश सरदाना एवं मंत्री सौरभ वर्मा पूर्व परामर्श दात्री समिति के सदस्य हैं। इन सभी ने स्टेशन मास्टर अनिल कुमार को दिए ज्ञापन में कहा है कि कार्तिक माह की नवमी 10 नवंबर को मथुरा की परिक्रमा लगाई जाती है। 12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी को मथुरा, गोवर्धन, वृंदावन की परिक्रमा लगाई जाती है। यात्री बड़ी संख्या में मथुरा जाते हैं।
विज्ञापन


इसलिए सुबह 8 बजे के लगभग हाथरस सिटी से मथुरा जंक्शन के लिये व मथुरा जंक्शन से दोपहर 2:30 बजे के लगभग हाथरस सिटी के लिए तीन दिवसीय मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में सौरव शर्मा, सुनील बर्मन, आनंद गोयल, सुनील अग्रवाल, रमेशचंद्र वर्मा, कन्हैया, कीर्तन शर्मा, अंकित सिघल, मनीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed