फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Demand for a high-level inquiry into the scam in the Gram Panchayat Chandragadi

ग्राम पंचायत चंद्रगढ़ी में हुए घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Wed, 18 Sep 2019 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand for a high-level inquiry into the scam in the Gram Panchayat Chandragadi
ग्राम पंचायत चंद्रगढ़ी में हुए घोटाले की जांच की मांग
विज्ञापन

पंचायत सचिव पर एफआईआर के आदेश के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले एक ज्ञापन समिति के पदाधिकारियों ने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम पंचायत चंद्रगढ़ी के पंचायत सचिव रजत यादव पर लगे घोटाले के आरोप में उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। इससे पूर्व पंचायत सचिवों की एक बैठक विकास भवन परिसर में हुई।
पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत चंद्रगढ़ी में ग्राम प्रधान द्वारा ही समस्त चेकों में हेराफेरी करके अपनी मनचाही फर्म के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है और सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। वक्ताओं ने कहा कि फर्म के संचालकों ने यह बातें अपने बयान में भी कही हैं। ग्राम प्रधान द्वारा 21 लाख रुपये से 92,500 ईंट व 5592 सीमेंट के कट्टे खरीदे गए हैं, जबकि ग्राम पंचायत में न तो किसी कार्य के टेंडर किए गए है, न ही जांच अधिकारी ने मौके पर कोई सामान पाया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसी स्थिति में पंचायत सचिव दोषी नहीं है। संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंघल सहित अन्य पदाधिकारियों ने डीएम से इस प्रकरण की दोबारा उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर महामंत्री विश्वमित्र, केके गौतम, संत कुमार सिंह, देवेंद्र गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed