{"_id":"5a26d1304f1c1baf678bfe2a","slug":"december-6-will-remain-tight-monitors","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिसंबर आज, रहेगी कड़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिसंबर आज, रहेगी कड़ी निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
babri masjid
छह दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शासन ने भी सभी जिलों के पुलिस-प्रशासन को आदेश दिए हैं कि इस मौके पर किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाए। मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर पैनी नजर रखी जाए। कहीं पर भी होने वाली छोटी से छोटी हरकत को पूरी गंभीरता से लिया जाए। आला प्रशासनिक और पुलिस अफसर खुद ऐसे इलाकों में भ्रमण करते रहें और खुफिया सूत्रों से यह पता करते रहें कि वहां माहौल बिगाड़ने की कोई साजिश तो नहीं हो रही।
डीएम और एसपी ने सभी एसडीएम और सीओ के साथ सभी संबंधित थानों की पुलिस को निर्देश दिया है कि छह दिसंबर बुधवार के मौके पर निकलने वाले जुलूस और प्रदर्शन की कड़ी निगरानी की जाए। उनकी वीडियोग्राफी कराई जाए। किसी को भी कोई ऐसा प्रदर्शन या नारेबाजी करने की इजाजत हर्गिज नहीं दी जाए, जिससे माहौल बिगड़ने का अंदेशा हो। शांतिपूर्ण कार्यक्रम संपन्न कराना सभी एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी है। जिले के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा इंतजामों के लिए प्रशासन ने खास तैयारी की है। यहां पुलिस फोर्स के साथ पीएसी की भी ड्यूटी लगाई गई है। जब तक सभी कार्यक्रम शांति से नहीं निपट जाएं। तब तक फोर्स इलाकों में डेरा जमाए रहेगी।
शहर में चलाया विशेष चेकिंग अभियान
छह दिसंबर के मद्देनजर पुलिस ने देर रात तक शहर में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। जिले के सभी रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों के अलावा होटल, ढाबे, गेस्ट हाउसों में भी चेकिंग कर यह देखने को कहा गया है कि वहां कोई संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं ठहरा या माहौल बिगाड़ने की किसी तरह की साजिश तो नहीं हो रही। असामाजिक तत्वों की कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है, ताकि शंाति भंग होने पर तुंरत एक्शन लिया जा सके।
विज्ञापन
-----
पूरे जिले में चेकिंग के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जो भी जुलूस-प्रदर्शन निकाले जाएंगे, उनकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। अगर कोई किसी तरह की गड़बड़ी करता है या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा फिर चाहे वो किसी भी दल से संबंधित क्यों नहीं हो।
-सुशील घुले, एसपी हाथरस
हिंदूवादी शौर्य तो मुस्लिम मनाएंगे काला दिवस
हाथरस। अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर हिंदूवादी संगठन के लोग शौर्य दिवस मनाएंगे तो मुस्लिम समाज के लोग हाथों पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाएंगे। हिंदूवादी और मुस्लिम संगठनों के लोग शहर में जुलूस निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपेंगे।
हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने बताया कि विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर शौर्य दिवस मनाया जाएगा। दोपहर 12 बजे सासनी गेट स्थित मैफेयर होटल में सभा होगी, जिसमें हिंदू जागरण मंच के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य डॉ. अविन शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा भी शामिल रहेेेंगे। सभा के बाद शहर में भगवा रंग के झंडे लेकर जुलूस निकाला जाएगा, जो तालाब चौराहे पर पहुंचेगा। तालाब चौराहे पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा।
इधर, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी की सरपरस्ती में काला दिवस मनाएंगे। ऑल इंडिया शेख जमी अतुल अब्बास कमेटी के सदर डॉ. रईस अहमद अब्बासी ने कहा कि बुधवार को मधुगढ़ी इगलास अड्डा चौराहे से सुबह साढे़ नौ बजे जुलूस निकाला जाएगा। मुस्लिम समाज के लोग हाथों में काली पट्टी बांधकर जुलूस के साथ तालाब चौराहा पहुंचेंगे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे।