फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Debate on charges in Satsang incident continues in Session Court

Hathras News: सत्र न्यायालय में सत्संग हादसे में आरोपों पर बहस जारी

Thu, 12 Dec 2024 10:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 12 Dec 2024 10:12 AM IST
विज्ञापन
Debate on charges in Satsang incident continues in Session Court
सत्र न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय में सत्संग हादसे के मामले में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोपों पर बहस की, लेकिन उनकी बहस पूरी नहीं हो सकी। बहस पूरी हो जाने के बाद आरोपियों पर आरोप निर्धारण की प्रक्रिया होगी। न्यायालय में इस मामले में अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन






उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के दो जुलाई को सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी, जिससे 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में 3200 पेज का आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन




इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मुधकर के अलावा मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार और दलवीर सिंह को आरोपपत्र में आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह मामला सत्र न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय में विचाराधीन है। सत्र न्यायालय में मंगलवार को आरोपी पेश हुए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता एपी सिंह ने आरोपों पर बहस की। अधिवक्ता एपी सिंह की मंगलवार को बहस पूरी नहीं हो पाई। बहस अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed