फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Death in suspicious circumstances of married

Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 06 Nov 2024 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 06 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of married
मृतका नीरेश का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
शहर के मोहल्ला नाई का नगला में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन



कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव भुर्रका निवासी सुरेंद्र सिंह ने अपनी 35 वर्षीय बेटी नीरेश की शादी राकेश निवासी कुंवरपुर थाना चंदपा हाल निवासी नाई का नगला नई बस्ती थाना कोतवाली सदर के साथ की थी। शादी के बाद नीरेश ने एक बच्चे को भी जन्म दिया।
विज्ञापन




सोमवार की देर रात नीरेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत की जानकारी मिलने पर देर रात को मायके के लोग भी शहर आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नीरेश को उसका पति शराब पीकर पीटता और उसके संबंध एक अन्य महिला से भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने यह भी कहा कि पति और सास-ससुर ने विवाहिता को विषाक्त पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर रात करीब साढ़े 12 बजे मायके के लोग हाथरस पहुंचे।




उनके आते ही ससुराल पक्ष के लोग शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर योगेंद्रकृष्ण नारायण ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed