{"_id":"68601e18e07a25914909c6f8","slug":"death-in-suspicious-circumstances-of-married-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा, परिवार में छाया मातम
Sat, 28 Jun 2025 10:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:24 PM IST
सार
सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी की वजह से महिला की मौत होना पाया गया है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विवाहिता का शव प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव धानौटी में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव धानौटी निवासी संतोष कुमार की पत्नी अनीसा (23) के रूप में हुई है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
बताते हैं कि करीब चार साल पहले अनीसा की शादी हुई थी। अनीसा के दो मासूम बच्चियां भी हैं। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी की वजह से महिला की मौत होना पाया गया है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन