फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Death in road accident.

तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बोलेरो टेंपो से टकराई, एक की मौत

Tue, 17 Sep 2019 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
Death in road accident.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस (सिकंदराराऊ)।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर दो बजे कासगंज रोड पर गांव नावली के पास सोरों जी गंगाघाट से राजस्थान के तीर्थ यात्रियों को लेकर लौट रही बोलेरो टेंपो से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में बैठे तेरह सवारी घायल हो गई। इसमें से अरविंद (50वर्ष) पुत्र तुरषनपाल निवासी गांव डंडेसरी की इलाज के लिए हाथरस ले जाने के दौरान मौत हो गई। हादसे में कई यात्रियों के हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं। गीता पत्नी अर्जुन निवासी गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए हाथरस रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सौरों कासगंज गंगाघाट पर राजस्थान के तीर्थ यात्री अपने पितरों का पिंडदान करने आए थे। सोमवार की दोपहर में वे राजस्थान लौट रहे थे। इसी क्रम में गांव नावली के पास सिकंदराराऊ से जाते टेंपो से उनकी गाड़ी टकरा गई। हादसे के बाद नागरिकों ने घायलों को दोनों वाहनों से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी भेेजा। यहां से सौदान सिंह पुत्र लोकराम निवासी सिढ़पुरा को गंभीर हालत में रेफर किया गया। राजेंद्र पुत्र कमल गिरी निवासी पचौं, आरती पुत्री राजेंद्र, रामजीलाल पुत्र चेतराम टीकरी कलां, वसीम खान पुत्र अजमेरी निवासी डंडेसरी, छोटी पत्नी रामसहाय निवासी गंगापुर सिटी, प्रशांत पुत्र रामसिंह निवासी रायपुर टप्पा, धर्मवीर सिंह पुत्र मलखान निवासी गांव नगलाढक हादसे में घायल हो गए। इनमें से कई को रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed