फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of youth missing for 14 days found in pond

Hathras News: 14 दिन से लापता युवक का शव पोखर में मिला, गांव की ही महिला व उसके पति पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 26 Dec 2023 06:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 06:45 PM IST
सार

हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव विघैपुर में 14 दिन से लापता युवक शव पोखर में मिला है। मृतक अलीगढ़ में किराए के कमरे में रहता था। मृतक के भाई ने गांव की एक महिला व उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Dead body of youth missing for 14 days found in pond
पोखर में शव मिलने पर देखने उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव विघैपुर में 14 दिन से लापता युवक शव पोखर में मिला है। पोखर में शव देखकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई । सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने शव को पोखर से निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई ने 17 दिसंबर को अलीगढ़ के थाना सासनी गेट में गुमशुदी दर्ज कराई थी। मृतक के भाई ने गांव की ही एक महिला एवं उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव विघैपुर में 21 वर्षीय गीतम सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह अलीगढ़ में अंबेडकर चौक पला साहिबाबाद एक किराए के मकान में रहता था । 13 दिसंबर की शाम अचानक वह घर से गायब हो गया। उसके भाई आशु ने इसकी गुमशुदी 17 दिसंबर को थाना सासनी गेट में दर्ज कराई थी। पुलिस गुमशुदा की तलाश में थी । 26 दिसंबर को ग्राम विघैपुर में पोखर के पास खेल रहे गांव के बच्चों ने कपड़े में बंधा शव देखा। बच्चे गांव की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर ग्रामीण पोखर पर पहुंचे, देखा कि पोखर में कपड़े में बंद शव पानी में तैर रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पोखर से शव बाहर निकाला और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम मृतक के भाई सुंदर सिंह कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने गांव की ही महिला कविता एवं उसके पति केसरिया पर भाई  की हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed