फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of youth drowned in canal found on third day

Hathras News: नहर में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद, परिवार में दौड़ी शोक की लहर

Fri, 09 Jun 2023 09:22 PM IST
चमन शर्मा कन्हैया लाल, अमर उजाला, हाथरस
कन्हैया लाल, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 09:22 PM IST
सार

बलाना गांव के समीप दिल्ली ब्रांच की पश्चिमी यमुना नहर में युवक नहाते समय डूब गया था। तीसरे दिन सुबह से ही गोताखोरों ने 80 किलोमीटर एरिया में उसकी स्टीमर से तलाश की। देर शाम निकट के रजबहे से उसका शव बरामद हो गया।

विज्ञापन
Dead body of youth drowned in canal found on third day
मृतक अजीत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में नहर में डूबे गांव मोतीगढ़ी निवासी 28 वर्षीय अजीत का शव तीसरे दिन शुक्रवार की शाम को निकट के ही रजबहे से बरामद हो गया। हरियाणा पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार की शाम तक यहां पहुंचेगा।

विज्ञापन


सादाबाद में गांव मोती गढ़ी निवासी जंगजीत सिंह का 28 वर्षीय पुत्र अजीत बुधवार को सोनीपत में नहर में नहाने गया था। इस दौरान वह नदी में डूब गया। अजीत सोनीपत में किसी कंपनी में नौकरी करता है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग वहां रवाना हो गए। शुक्रवार को भी नहर में उसकी तलाश की गई। 
विज्ञापन


सोनीपत की कूबडुझाल चौकी प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि अबलाना गांव के समीप दिल्ली ब्रांच की पश्चिमी यमुना नहर में युवक नहाते समय डूब गया था। तीसरे दिन सुबह से ही गोताखोरों ने 80 किलोमीटर एरिया में उसकी स्टीमर से तलाश की। देर शाम निकट के रजबहे से उसका शव बरामद हो गया। परिजन गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम तक शव यहां पहुंचेगा। शव बरामदगी की सूचना से युवक के परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed