{"_id":"6780ffb8b796b400030e0f96","slug":"dead-body-of-young-man-found-girl-sitting-nearby-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: जंगल में मिला युवक का शव, पास बैठी युवती हाथों को रगड़ कर दे रही थी गर्मी, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: जंगल में मिला युवक का शव, पास बैठी युवती हाथों को रगड़ कर दे रही थी गर्मी, हत्या का आरोप
Fri, 10 Jan 2025 04:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 10 Jan 2025 04:38 PM IST
सार
दिनेश ने जाकर देखा तो दुर्गेश कुमार जमीन पर पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़ा था। पेड़ पर एक मफलर बंधा हुआ था। जिसके पास बैठी युवती उसके हाथों को रगड़कर गर्मी दे रही थी। जिसकी सूचना दिनेश ने अपने परिवार और पुलिस को दी।
विज्ञापन
मृतक दुर्गेश कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में हसायन कोतवाली गांव सीधामई के जंगल में युवक का शव मिला है। शव के पास बैठी हुई युवती हाथों को रगड़ कर गर्मी दे रही थी। युवती के फोन पर ही मृतक का भाई मौके पर पहुंचा। मृतक के परिजन ने युवती, उसके भाई और पिता पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गांव सीधामई में युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों में पहले भी विवाद हुआ। कुछ दिन पहले हसायन कोतवाली में मामले पर सुलहनामा करा दिया गया। इसके बाद भी प्रेमी युगल एक-दूसरे से मिलते रहे। युवती के परिजन ने बार-बार समझाया गया, वह नहीं मानी।
विज्ञापन
मृतक के पिता राजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि मेरे छोटे पुत्र दिनेश को रात्रि में युवती ने फोन कर बताया कि तुम्हारे भाई को कुछ हो गया है। दिनेश ने वहां पर जाकर देखा तो दुर्गेश कुमार जमीन पर पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़ा था। पेड़ पर एक मफलर बंधा हुआ था। जिसके पास बैठी युवती उसके हाथों को रगड़कर गर्मी दे रही थी।
विज्ञापन
जिसकी सूचना दिनेश ने अपने परिवार और पुलिस को दी। कोतवाली में हत्या की तहरीर देने की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक के पिता राजेंद्र कुमार ने युवती, उसके भाई और पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या कर दी गई। रात को पुलिस ने जबरिया मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।