फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of school peon found in bushes, fingers were missing

Hathras News: झाड़ियों में मिला स्कूल के चपरासी का शव, हाथ की अंगुलियां थीं गायब, हत्या कर शव फेंकने का आरोप

Sat, 17 Jun 2023 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 05:53 PM IST
सार

शव को देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई । भीड़ में से ही किसी ने शव की शिनाख्त गांव नगला रमजू निवासी जयदेव पुत्र बलवीर सिंह के रूप में की । सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए । वह उसकी हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगा रहे थे ।

विज्ञापन
Dead body of school peon found in bushes, fingers were missing
झाड़ियों में मिला स्कूल के चपरासी का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सहपऊ में शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे सादाबाद जलेसर मार्ग पर गांव नगला ब्राह्मण के सामने रोड के किनारे एक 50 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रोड के किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई । वहां पर शव को देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई । भीड़ में से ही किसी ने शव की शिनाख्त गांव नगला रमजू निवासी जयदेव पुत्र बलवीर सिंह के रूप में की । सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए । वह उसकी हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगा रहे थे ।

विज्ञापन

 
गांव नगला रमजू निवासी जयदेव नगला ब्राह्मण के पास बने श्री रामजी लाल बित्थरे हाई स्कैन्डरी स्कूल में चपरासी पद पर कार्य करता था । उसके बड़े भाई पुष्कर ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह घर से आया था । इसके बाद खाना खाने भी नहीं गया । शनिवार की शाम को किसी उनको सूचित किया कि उसकी भाई का शव स्कूल के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ है। उसके भाई की किसी ने हत्या कर दी है और उसके शव को झाड़ियों में फेंक गया है । सूचना देने पर स्कूल के प्रबंधंन के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। समाचार लिखे जाने तक किसी ने कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी है। 
विज्ञापन


 शव के हाथ की अंगुलियां भी गायब थीं । इसके साथ ही शरीर घिसने की निशान लगे हुए थे। शुक्रवार रात को किसी भी समय उसके साथ हादस हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रोड हादसे का लग रहा है। शरीर पर जिस प्रकार चोट एवं घिसने के निशान हैं, वह किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने के प्रतीत हो रहे है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed