फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of newly married woman found hanging

Hathras News: फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव

Thu, 27 Jul 2023 12:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 27 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging
अलीगढ़ रोड ​स्थित विनोद विहार कॉलोनी में संदिग्ध हालात में महिला की मौत के बाद जानकारी करते तहस - फोटो : samvad
थाना हाथरस गेट क्षेत्र की विनोद विहार कॉलोनी में बुधवार को नव विवाहिता शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन




देवेश अग्रवाल निवासी विनोद विहार कॉलोनी लहरा रोड पर परचून की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी शादी करीब आठ माह पूर्व शिवांगी अग्रवाल के साथ हुई थी। देवेश की पूर्व किरायेदार महिला को अलीगढ़ के एक अस्पताल में प्रसव हुआ था। वह अपनी मां के साथ उस महिला को देखने अलीगढ़ गए थे। उनके पिता भी घर पर नहीं थे। शिवांगी घर पर अकेली थी।
विज्ञापन




दूध वाला दूध देने जब देवेश के घर गया तो शिवांगी का शव फंदे से लटका देखकर उसके होश उड़ गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की सूचना उसके मायके पक्ष को दे दी गई है। वह लखनऊ से हाथरस के लिए निकल लिए हैं। इस संबंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी का कहना है कि एक नव विवाहिता शव घर में फंदे से लटका मिला था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed