फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of a youth found in a dirty drain

Hathras: प्राॅपर्टी डीलर की हत्या कर शव गंदे नाले में फेंका, दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 07 Apr 2026 10:15 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 07 Apr 2026 10:15 AM IST
सार

सादाबाद-जलेसर मार्ग पर नगला ब्राह्मण और गांव मढ़ाका के मध्य बहने वाले गंदे नाले और उसके पास वाले इलाके को अपराधियों ने हत्या कर शव फेंकने के लिए सुरक्षित स्थान समझ लिया है। यही कारण है कि पिछले करीब चार साल में गंदे नाले में ही तीन शव और मोटरसाइकिल मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
Dead body of a youth found in a dirty drain
मृतक प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू का गंदे नाले में मिला शव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मकान के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू (40) की हत्या कर शव सहपऊ क्षेत्र के गंदे नाले में फेंक दिया। 7 अप्रैल की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। शिनाख्त होने के बाद मृतक की बहन ने कोतवाली सहपऊ में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर के बेटों ने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सहपऊ में सादाबाद-जलेसर मार्ग पर नगला ब्राह्मण-मढ़ाका के बीच गंदे नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची सहपऊ पुलिस ने छानबीन शुरू की। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए। सीओ सादाबाद अमित पाठक भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इधर, शव मिलने की जानकारी पर गली जै राधे दिल्ली वाला चौक निवासी वेदप्रकाश के परिजन सहपऊ पहुंच गए। वेदप्रकाश सोमवार रात नौ बजे से लापता था। मृतक की शिनाख्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की बहन नीतू शर्मा निवासी जीवनी मंडी आगरा ने मोहल्ले ही के दो सगे भाई कमल व गौरव शर्मा पुत्र हरीश कुमार उर्फ कुल्लो पहलवान पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतू ने बताया कि दो साल पहले भाई का एक प्रॉपर्टी को लेकर कमल व गौरव से विवाद चल रहा था। दो साल पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी, लेकिन तब मामला शांत हो गया था। बहन ने आरोप लगाया कि दबंग प्रवृत्ति के दोनों भाई पिछले 15 दिनों से वेदप्रकाश पर गली जय राधे स्थित मकान को खाली करने का दबाव बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे। नीतू की तहरीर पर कमल व गौरव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

शरीर पर चोट के निशान
वेदप्रकाश उर्फ सोनू के शव पर गंभीर चोट के निशान थे। इससे साफ है कि हत्या से पहले उसेी बेरहमी से पिटाई की गई होगी। परिजनों ने बताया कि दोनों पैर लटके हुए थे तथा देखने में लग रहा था कि घुटने टूटे हुए हैं। इसके अलावा चेहरे, कमर व छाती पर चोट के निशान थे।

परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-रामानंद कुशवाहा, एएसपी


चार साल में गंदे नाले में मिल चुके तीन शव
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर नगला ब्राह्मण और गांव मढ़ाका के मध्य बहने वाले गंदे नाले और उसके पास वाले इलाके को अपराधियों ने हत्या कर शव फेंकने के लिए सुरक्षित स्थान समझ लिया है। यही कारण है कि पिछले करीब चार साल में गंदे नाले में ही तीन शव और मोटरसाइकिल मिल चुकी हैं।

एक शव गंदे नाले के पास ही गांव नगला छीतर की ओर आने वाले मार्ग पर मिला था। पुलिस ने नाले में मिले सभी शवों के साथ नगला छीतर पर मिले शव की शिनाख्त कर उनकी हत्या का खुलासा भी कर दिया है। मंगलवार की सुबह मिले अज्ञात शव की भी शिनाख्त हो चुकी है। यह शव हाथरस के दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू का है। पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों ने उसकी पहचान की है। वह सोमवार रात से लापता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed